Home / राजधानी / *धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, रायपुर में FIR दर्ज*

*धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, रायपुर में FIR दर्ज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने और इनकार करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बजरंग दल के सदस्यों के साथ महिला शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

शिकायतकर्ता तन्नू पटेल (26) ने बताया कि, साल 2023 में उसकी शादी विनीत सुता के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई है। वो अपने पति और सास-ससुर के साथ तेलीबांधा के सतनामी पारा में रहने लगी। महिला का आरोप है कि पति विनीत, सास निवेदिता और ससुर अजय उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बनाते थे।

खाना खाते समय फिर धर्म बदलने को कहा

महिला के मुताबिक, 27 सितंबर की रात करीब 8 बजे परिवार के सभी लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान उससे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा गया। तन्नू ने धर्म बदलने से इनकार कर दिया तो पति, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। महिला ने शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

ससुर ने कहा- धर्म परिवर्तन के लिए कराई शादी

शिकायत में तन्नू ने आरोप लगाया है कि, ससुर अजय सुता ने उससे कहा कि धर्म परिवर्तन करवाने के उद्देश्य से ही उसके बेटे की शादी उससे कराई गई है। इस दौरान पति और सास कथित तौर पर हंस रहे थे। उसने आरोप लगाया कि, धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

भाई और परिचितों को बताई घटना

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने भाई ललित पटेल, बड़ी बहन संगीता पटेल, भूषण साहू और योगेश सैनी को दी। इसके बाद उसने तेलीबांधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में तेलीबांधा थाना प्रभारी अजय झा ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों को हिरासत में लेने की बात दोहराई है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारी कर रहे है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page