Home / राजधानी / छत्तीसगढ़ में थमेंगे बसों के पहिए, ड्राइवरों का बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ में थमेंगे बसों के पहिए, ड्राइवरों का बड़ा ऐलान

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर स्थित रेड क्रॉस रोड में रविवार को ऑल इंडिया ड्राइवर एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन से जुड़े सभी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इस बैठक में बस ड्राइवरों के अधिकारों, सुरक्षा और विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से 12 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन ‘स्टीयरिंग छोड़ अभियान’ शुरू करने का फैसला लिया गया।

15 सूत्री मांगें और सुरक्षा कानून का मुद्दा

चालकों की 15 सूत्री प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून और ड्राइवर आयोग के गठन से लेकर न्यूनतम वेतन, स्वास्थ्य कार्ड, 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन, और राष्ट्रीय राजमार्गों पर विश्राम गृह की सुविधा शामिल है।

पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई

इसके अलावा, जॉइनिंग लेटर के साथ पीएफ व ईएसआईसी की सुविधा, ड्राइविंग के मामलों में निष्पक्ष जांच और अवैध वसूली पर रोक की मांग की गई है। आंदोलन के सफल संचालन के लिए गठित समिति में मुख्य संरक्षक प्रीतम सेन समेत अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page