Home / छत्तीसगढ़ / *अंबिकापुर में सोशल मीडिया विवाद, भाजपा नेता पर एसटी-एससी केस*

*अंबिकापुर में सोशल मीडिया विवाद, भाजपा नेता पर एसटी-एससी केस*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में सोशल मीडिया पर चल रहा आरोप-प्रत्यारोप अब सड़क से थाने तक पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो और भाजपा नेता धीरज सिंह के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था, जिसके बाद दोनों आमने-सामने आ गए।

आकांक्षा टोप्पो ने दर्ज कराई FIR

यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो ने भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि धीरज सिंह ने उनका रास्ता रोका, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस धीरज सिंह को पकड़कर थाने ले आई।

थाने में हंगामा, CSP से हुई तू-तू मैं-मैं

धीरज सिंह को थाने लाए जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। थानेदार के चैंबर में सीएसपी राहुल बंसल (आईपीएस) से उनकी तू-तू मैं-मैं भी हुई। हंगामे के बाद भाजपाई धीरज को अपने साथ थाने से ले गए।

भाजपा ने भी कराया केस दर्ज

प्राथमिकी की जानकारी मिलने के बाद देर शाम भाजपा कार्यकर्ता फिर थाने पहुंचे। उन्होंने यूट्यूबर और अकील अहमद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। भाजपा का आरोप है कि दोनों ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है और शहर में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का काम किया है।

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह विवाद अब दोहरी FIR तक पहुंच गया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर रही है। शहर में इस मामले को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page