Home / राजधानी / *रायपुर ग्रामीण में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले*

*रायपुर ग्रामीण में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी कर अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सूची में 5 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 11 प्रधान आरक्षक और 11 आरक्षक शामिल हैं।

तबादला आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरत और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित थानों में पुलिस बल की तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

अलग-अलग थानों में बदली जिम्मेदारी

एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, 27 पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जगह भेजा गया है। इनमें एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। सभी को आदेश के अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखिए आदेश

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page