Home / राजधानी / *तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला, ट्रैफिक-आइलैंड का होगा नामकरण*

*तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला, ट्रैफिक-आइलैंड का होगा नामकरण*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलने को लेकर बना भ्रम अब दूर हो गया है। ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ नाम दिए जाने की घोषणा के बाद साहू समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर मीनल चौबे से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला गया है। ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ नाम रिंग रोड और तेलीबांधा थाना के पास स्थित ट्राई-जंक्शन के ट्रैफिक आइलैंड के लिए प्रस्तावित है।

तालाब के दोनों चौक के नाम नहीं बदले जाएंगे

महापौर से बातचीत के दौरान साहू समाज के प्रतिनिधियों को बताया गया कि तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित चौकों के नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इनका नाम ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ रखने की भी कोई योजना नहीं है। नामकरण को लेकर सामने आई बात सिर्फ रिंग रोड और तेलीबांधा थाना के पास बने ट्रैफिक आइलैंड से जुड़ी है।

महापौर कार्यालय में हुई मुलाकात

साहू समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर मीनल चौबे से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान निगम आयुक्त संबित मिश्रा और एमआईसी सदस्य संतोष साहू भी मौजूद रहे।

CM साय ने की 38 सेवा ज्योति चौक बनाने की घोषणा

बता दें कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली थी। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा किया कि पूरे छत्तीसगढ़ में 38 जगहों पर सेवा ज्योति चौक का निर्माण किया जाएगा। इसमें रायपुर के तेलीबांधा चौक का जिक्र किया गया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page