Home / छत्तीसगढ़ / *सूरजपुर में बंद कमरे में मतांतरण का आरोप, विवाद*

*सूरजपुर में बंद कमरे में मतांतरण का आरोप, विवाद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

प्रतापपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रतापपुर क्षेत्र के सरहरी गांव के कोड़ाकूपारा में गुरुवार रात कथित मतांतरण के आरोप को लेकर हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों ने बाहर से आए मिशनरी समाज के कुछ लोगों पर कोड़ाकू जनजाति के लोगों को मतांतरित करने का आरोप लगाया है।

मामले में ग्रामीणों ने प्रतापपुर थाने में लिखित शिकायत देकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे कोड़ाकूपारापारा स्थित एक घर में सरपंच की अनुमति के बिना बाहर से आए कुछ लोगों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी।

वहां गाने बजाए जा रहे थे और धर्म विशेष की पुस्तकों का अध्ययन कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस दौरान कोड़ाकू समुदाय के कुछ लोगों का मतांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। बताया गया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

ग्रामीणों के दरवाजा खोलने के लिए कहने पर काफी देर बाद दरवाजा खोला गया। इसके बाद ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे और प्रार्थना सभा बंद करने को कहा। शिकायत के अनुसार, इस दौरान वहां मौजूद लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने गाली-गलौज करने और मारपीट का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page