*ऑस्ट्रेलिया ने बंगलादेश को 118 रनों के विशाल अंतर से हराया*

मीरपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) एनाबेल सदरलैंड के नाबाद 58 रनों की अर्धशतकीय और अलाना किंग की 46 रनों की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने गुरुवार को एकदिवीय मुकाबले में बंगलादेश की महिला टीम को 118 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में मेगन शूट ने फरजाना हक को शून्य पर पवेलियन भेजकर बंगलादेश को पहला झटका दिया। इसके बाद शोबना मोस्तारी और मुर्शीदा खातून ने पारी को संभालने का प्रयास किया। मोस्तारी 17 रन को किंग ने बोल्ड आउट किया। मुर्शीदा 10 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान निगार सुल्ताना ने टीम के सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली। वह लगातार दो और बल्लेबाजों फाहिमा खातून और ऋतु मोनी के रनआउट होने के बाद रनआउट हुई। इसके बाद बंगलादेश की स्थिति बेहद नाजुक हो गई और उसका कोई भी बल्लेबाज छह रन से अधिक नहीं बना सका। बंगलादेश की पूरी टीम 36 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ली गार्डनर ने तीन विकेट लिये। किम गार्थ ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। किम गार्थ, अलाना किंग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले यहां बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड शून्य का विकेट गवां दिया। इसके बाद एलिसे पेरी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गई। कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। नौवें ओवर में हीली भी 24 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद नाहिदा अख्तर ने ताहलिया मैकग्राथ को नौ रन पर पगबाधा कर दिया। बेथ मूनी 25 रन, एशले गार्डनर 32 रन और जॉर्जिया वेयरहैम 12 रन बनाकर आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 213 रन बनाये। एनाबेल सदरलैंड 58 रन और अलाना किंग 46 बनाकर नाबाद रही। बंगलादेश की ओर से सुलतान खातून और नाहिदा अख्तर ने दो-दो विकेट लिये। मारुफा अख्तर,फाहिमा खातून और शोर्णा अख्तर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

  • Related Posts

    *भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम सुन पाकिस्तानी खिलाड़ी की प्रतिक्रिया ने चौंकाया*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पाकिस्तान सुपर लीग के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को आखिरी ओवर में हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस…

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    नई दिल्ली :(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल (IPL 2026) मुकाबलों को लेकर उत्साह चरम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page