Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर में डायल 112 के जवानों ने बचाई फांसी लगा रही महिला की जान*

*रायपुर में डायल 112 के जवानों ने बचाई फांसी लगा रही महिला की जान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में आत्‍महत्‍या की कोशिश का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ऐन मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूलने जा रही महिला की जान बचा ली। इसके बाद पुलिस ने महिला को रायपुर एम्स में किया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। दरअसल, घर में पति से विवाद के बाद महिला ने अपने आपको कमरे के अंदर बंद कर लिया। इसके बाद महिला आत्‍महत्‍या के लिए फांसी के फंदे पर झूल गई। इसी दौरान महिला के पति ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 से कबीरनगर की टाइगर 1 को तत्काल पहुंच गई। पहले डायल 112 में तैनात आरक्षक मनहरन नाथ और चालक राम कुमार साहू तुरंत मौके पर पहुंचे। पहले तो पुलिसकर्मियों ने महिला को ऐसा करने से मना किया। लेकिन महिला ने पुलिसकर्मियों की बात सुनी। बाग बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों ने जिस कमरे में महिला फांसी लगा रही थी उसका दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तब तक महिला गर्दन में फंदा लगाकर लटकी ही थी। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और फंदा काटकर तत्काल नीचे उतारा। इसके बाद महिला को एम्स में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं अगर पुलिसकर्मियों के पहुंचने में जरा भी देर जाती तो शायद ही महिला की जान बच पाती। पुलिस की डायल 112 सेवा में तैनात पुलिस कर्मियों ने एक बार फिर अपनी तत्परता से अविलंब मौके पर पहुंचकर फांसी लगा रही महिला को बचाने में कामयाबी हासिल की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page