*आप ने केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद करने का लगाया आरोप*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के दमन से क्रांति नहीं रुकेगी। आप नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा पूरी गुंडागर्दी हो रही है। अरविंद केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद किया गया है। घर वालों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका जा रहा है। आईटीओ पर पहुँचते ही पुलिस जबरन उठाकर ले जा रही है। यहाँ पूरी तानाशाही है। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए तानाशाही हो रही है। उन्होंने कहा कि लोग जहां भी होंगे वहीं प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। कभी भी दमन करने से क्रांति नहीं रुकी है। दमन करने से एक-एक गली मोहल्ले से केजरीवाल पैदा होगा। आप नेता ने कहा कि केंद्र सरकार गुंडागर्दी करके हमें कुचलने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आईटीओ के पास भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आसपास भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है।

  • Related Posts

    *असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला*

    नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली जोरहाट विधानसभा सीट…

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) (Assembly Election Result 2026)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में तस्वीर साफ होती दिख रही है। राज्य की 293 सीटों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ*

    *सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: गांव-गांव में मैकेनिक, वहीं होंगे बोर और सोलर पंप ठीक*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: गांव-गांव में मैकेनिक, वहीं होंगे बोर और सोलर पंप ठीक*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    You cannot copy content of this page