Home / छत्तीसगढ़ / *रेत में दफन मिली युवा की लाश,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*रेत में दफन मिली युवा की लाश,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़) शनिवार को जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के मोंगरी नाला से एक युवक की रेत में दफन की गई लाश मिली है। इस खबर के सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं इस खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेत में दबी लाश को बाहर निकाला। सुबह भाटागांव के मजदूर खेत की ओर काम करने गए थे तो रेत में हाथ बाहर निकला हुआ देखकर हैरान रह गए। देखते-देखते लोगों की भीड़ जुटी और गुंडरदेही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जब रेत हटा कर देखा गया तो वहां लाश दफन था। जिसकी पहचान मोंगरी के हिमेश साहू के रूप में हुई। जो की 20 मार्च से लापता था। ये घटना कैसे घटी और किसने इस घटना को अंजाम दिया, उसकी जांच में गुंडरदेही पुलिस जुट चुकी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page