Home / छत्तीसगढ़ / *पंडरिया,साहू समाज के ऊपर किये गए विवादित बयान को लेकर पंडरिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया उग्र प्रदर्शन*

*पंडरिया,साहू समाज के ऊपर किये गए विवादित बयान को लेकर पंडरिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया उग्र प्रदर्शन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

साहू समाज के दबाव में पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीयन कर समाजजनों के समक्ष माफी मंगवाया गया

पंडरिया, सियासत दर्पणन्यूज, पंडरिया(कबीरधाम)दो दिन पहले पंडरिया नगर के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में आरोपी युवक सोनू ठाकुर एवं गोलू ठाकुर द्वारा साहू समाज को लेकर की गई असहनीय टिपण्णी पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू के निर्देशानुसार प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में पंडरिया नगर में आरोपियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया।

आरोपी युवक को समाजजनों के समक्ष माफी मांगने एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के ऊपर कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर युवा प्रकोष्ठ को प्रांतीय साहू समाज का भी समर्थन प्राप्त हुआ। पंडरिया के गाँधी मैदान चौक में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग शामिल हुए,आक्रोशित समाजजनों को देखकर पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी युवकों को समाजजनों के समक्ष माफी मंगवाया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू ने कहा हैं कि इस प्रकार के कृत्य की यदि पुनरावृत्ति होती हैं युवा प्रकोष्ठ द्वारा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज इस उग्र प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू,संगठन महामंत्री कामत कुमार साहू,कार्यकारी अध्यक्ष सतीश साहू,उपाध्यक्ष घनश्याम साहू,धन्नू साहू,दुर्ग सम्भाग अध्यक्ष सनीर साहू,कबीरधाम जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चोवाराम साहू,दिलीप साहू,गावेश साहू,हितेश साहू,दिलीप साहू,दिवाकर साहू,सूरज साहू,विमल साहू,योगी साहू,लखन साहू, सन्नी साहू,मणिकांत साहू,योगेश साहू रवि साहू, एवं प्रान्त स्तरीय युवा प्रकोष्ठ के साथी उपस्थित रहें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page