Home / Durg c.g. / *विधायक गजेंद्र संग नगाड़े की थाप पर थिरके शहरवासी,सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

*विधायक गजेंद्र संग नगाड़े की थाप पर थिरके शहरवासी,सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

विधायक निवास में होली मिलन सम्पन्न

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़। विद्युत नगर स्थित विधायक निवास में धूम धाम से होली का पर्व मनाया गया इस दौरान आयोजित होली मिलन में अपने चहेते विधायक को रंग गुलाल लगाने लोग सुबह से पहुंचने लगे थे। रंगों की फुहार एवं नागड़े की थाप के बीच फाग गीत से पूरा माहौल सराबोर हो गया। विधायक गजेंद्र ने स्वयं नगाड़ा बजाया और माइक थामकर फाग गीत गाये तो समर्थको का उत्साह और बढ़ गया रंगों के बौछार के साथ गुलाल उड़ाते हुये शहरवासी झूम उठे वहीं महिलाओ ने फूलों की पंखुड़ी उड़ाकर विधायक का अभिनंदन की।
रंगोत्सव पर्व पर विधायक निवास में होली मिलन में शहरवासियों की जबरदस्त भीड़ रही, स्थानीय कलाकारों ने फाग गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विधायक संग होली मनाने पहुंची महिलाओ की टोली ने उन्हें पकवान भेंट की तो युवा वर्ग होली गीत पर बाजे गाजे में उत्साह एवं उमंग से नाचते हुये होली मनाये।
होली मिलन में पहुंचे सभी स्नेहिजनों का आभार व्यक्त करते हुये विधायक ने कहा की आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव इसी प्रकार मिलता रहे। शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फागुन का ये रंगीन उत्सव आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं
विधायक निवास में आयेजित इस होली मिलन पर पूरे विधानसभा क्षेत्र से पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठन, महिला समूह, व्यापारीगण सहित सभी वर्ग के लोग शामिल हुये।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page