Home / राजधानी / *फाफाडीह ओवरब्रिज पर कारोबारी की कार से बैग चोरी*

*फाफाडीह ओवरब्रिज पर कारोबारी की कार से बैग चोरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में कार सवार कारोबारी को ऑयल गिरने का झांसा देकर रोकने और उसकी कार से बैग चोरी करने का मामला सामने आया है, जिसमें 25 हजार कैश कार्ड और चेकबुक था।घटना 24 सितंबर की सुबह करीब 11.40 बजे फाफाडीह ओवरब्रिज के पास हुई। कारोबारी का नाम कौस्तुभ धर्माधिकारी है। कारोबारी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, नेचर सिटी अमलीडीह निवासी कारोबारी कौस्तुभ धर्माधिकारी रावाभाठा स्थित कैप्स आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक हैं। 24 सितंबर को वह कार (CG04PS7590) से घर से ऑफिस जा रहे थे। फाफाडीह ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर युवक ने उन्हें बताया कि कार के बोनट के सामने ऑयल गिर रहा है। कुछ दूर जाने के बाद दूसरे युवक ने भी यही बात कही।

बोनट की फोटो लेते समय बैग चोरी

इसके बाद कारोबारी ने कार को यू-टर्न लेकर सड़क किनारे खड़ा किया और सर्विस सेंटर में फोन किया। वहां से बोनट की फोटो भेजने के लिए कहा गया। कारोबारी कार से उतरे और बोनट की फोटो खींचकर सर्विस सेंटर को भेजने लगे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी कार से ब्राउन रंग का बैग चोरी कर ले गए।

बैग में कैश, कार्ड और चेकबुक

कार में लौटने पर कारोबारी को बैग नहीं मिला। बैग में 25 हजार रुपए नकद, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा की चेकबुक, बैंक से संबंधित कागजात, ऑफिस के दस्तावेज और चाबियां रखी थीं। घटना के बाद उन्होंने अपने परिचित प्रशांत सुब्रमण्या और शारदाचरण पटेल को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फाफाडीह ओवरब्रिज और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज निकाले जा रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page