*रायपुर,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री लखमा के बाद अब विधायक देवेंद्र यादव भी चुनावी मैदान में*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सामने चुनौतियों का पहाड़ है। एक तरफ जहां भाजपा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बना रही है और केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच व कार्रवाईयों को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस ने भी ईडी के निशाने पर रहे नेताओं को ही चुनावी मैदान में उतार कर चुनाव को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।मामले में कांग्रेस का तर्क है कि आरोप तो किसी पर भी लग सकते हैं मगर जब तक कोई दोषी नहीं माना जाता है तब तक इन बातों का कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता है। बतादें कि कांग्रेस ने प्रदेश की 11 में से तीन सीटों पर भ्रष्टाचार के मामले में घेरे में आए नेताओं को ही चुनाव की बागडोर दे दी है। इनमें राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव आनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी की जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने एफआइआर कर जांच करनी शुरू कर दी है। वहीं कथित शराब घोटाले में आरोपित पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी बस्तर से चुनाव लड़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं, चर्चित कोयला घोटाला मामले में आरोपित भिलाई के विधायक देवेंद्र सिंह यादव को भी कांग्रेस ने बिलासपुर से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार कांग्रेस को भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों के मामले में भाजपा के आरोपों का पलटवार करना होगा, क्योंकि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा कुछ इसी तरह भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर भूपेश की सरकार को सत्ता से बेदखल करने में कामयाब हुई थी।

  • Related Posts

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग,,राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर करेगा जन-सुनवाई*

    रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर जन-सुनवाई का कार्यक्रम जारी किया है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़…

    *रायपुर,,नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

    बस्तर की शांति के लिए सरकार प्रतिबद्ध- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन में पांचों स्तंभों को एकीकृत करने में छत्तीसगढ़ राज्य अग्रणी उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सरकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग,,राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर करेगा जन-सुनवाई*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग,,राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर करेगा जन-सुनवाई*

    *रायपुर,,नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

    *मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

    *सामूहिक विवाह में पहले से विवाहित जोड़े ने लिया योजना का लाभ, जांच की मांग तेज,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *सामूहिक विवाह में पहले से विवाहित जोड़े ने लिया योजना का लाभ, जांच की मांग तेज,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,फर्जी वसीयत मामले में जल्द होगी शहजादी बेगम पर भी कार्यवाही*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,फर्जी वसीयत मामले में जल्द होगी शहजादी बेगम पर भी कार्यवाही*

    *रायपुर,,बिरगांव ब्लाक कांग्रेस द्वारा पंकज शर्मा जी के नेतृत्व मे आज बिरगांव निगम आयुक्त को लोगों की समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,बिरगांव ब्लाक कांग्रेस द्वारा पंकज शर्मा जी के नेतृत्व मे आज बिरगांव निगम आयुक्त को लोगों की समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया*

    You cannot copy content of this page