*गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कार सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या*

नैनीताल । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में गुरुवार को सुबह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरी तराई में सनसनी फैल गयी। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गयी है। लोगों में घटना को लेकर रोष बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह 6.30 से 7.00 बजे के बीच डेरा के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि दो हत्यारे मोटर साइकिल में आये और बाबा तरसेम सिंह को पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।  मौके पर अफरातफरी मच गयी। इस बीच हत्यारे फरार हो गये। समर्थक कार सेवा प्रमुख को तत्काल खटीमा के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद समर्थकों और लोगों में रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस तत्काल हरकत में आ गयी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी दल बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। हत्यारों की तलाश के लिये पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गयी हैं। पुलिस सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से हत्यारों की तलाश कर रही है। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने इस घटना की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में डेरा प्रमुख भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह कार सेवा प्रमुख की हत्या नहीं कानून व्यवस्था की हत्या है। श्री आर्य के आगे कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त हो गयी है। अपराधियों का स्वर्णिम काल चल रहा है।

  • Related Posts

    *असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला*

    नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली जोरहाट विधानसभा सीट…

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) (Assembly Election Result 2026)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में तस्वीर साफ होती दिख रही है। राज्य की 293 सीटों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    You cannot copy content of this page