*रायपुर शहर के चारों विधानसभा में महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना का हुआ शुभारंभ,विकास उपाध्याय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी के तहत मिलेंगे 8333 रूपये फॉर्म भरने महिलाओं की उमड़ पड़ी भीड़।

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, कांग्रेस पार्टी ने आज महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया। रायपुर शहर के चारों विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों पर इसकी शुरुआत की गई। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है जिसके तहत हर घर की महिलाओं को 8333 रु प्रतिमाह देने का वादा किया गया है। इस गारंटी का फॉर्म भरने आज चारों विधानसभा में जगह.जगह पंडाल लगाकर महिलाओं से फॉर्म भराया गया। हजारों की तादाद में महिलाएं फॉर्म भरने पहुंची। महिलाओं में इस गारंटी को लेकर काफी उत्साह दिखा कुछ स्थानों पर महिलाएं एक दूसरे के चेहरे पर रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनाते नजर आई। रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता गण नारी न्याय गारंटी योजना का फॉर्म भरते नजर आए।सुबह से लेकर रात तक जगह.जगह फॉर्म भरने का सिलसिला चलता रहा।

इस अवसर पर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है घरेलू गैस खाद्य पदार्थों की कीमतें दिनों दिन आसमान छूती जा रही है भाजपा देश में बढ़ती महंगाई को देश के नागरिकों के ऊपर थोप रही है। जिसकी वजह से हर घर में कलह और हर घर में लड़ाई बढ़ती जा रही है। क्योंकि आमदनी है कम और खर्चा है ज्यादा।
विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महिलाओं को ताकत देने के लिए एवं प्रत्येक नारी को न्याय मिले इसके लिए भारत देश के समस्त परिवारों की महिला को महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना देने की घोषणा की है। उसी गारंटी को पूरा करने आज रायपुर लोकसभा अंतर्गत चार विधानसभा के लगभग 10 से अधिक स्थानों में इस योजना का शुभारंभ हमारी माताओं बहनों के बीच किया गया। जिसमें पश्चिम विधानसभा के कबीर चौक मोहबा बाजार चौक शर्मा कोल्ड स्टोरेज दक्षिण विधानसभा के लाखेनगर चौक कालीबाड़ी चौक हरदेववाला मंदिर के सामने कटोरा तालाब उत्तर विधानसभा के गुरूनानक चौक मंडी गेट ग्रामीण विधानसभा के मोवा एफसीआई के पास सतनाम भवन साँई मंदिर गुरुद्वारे के पास महावीर नगर अमलीडीह इत्यादि स्थानों में कांग्रेस पार्टी की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना के तहत् महिला बहनों के खातों में सीधा 8333 रूपये प्रति माह मतलब एक लाख प्रति वर्ष देने की गारंटी का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार हिमांचल प्रदेश कर्नाटक व तेलंगाना की महिलाओं के खाते में सीधे आर्थिक सहायता दे रही है जिससे हर महिला सशक्त बनेगी और देश भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक गारंटी मील का पत्थर साबित होगा। देश की दिशा और दशा में बदलाव लायेगा परिवार खुशहाल होगा और जब परिवार खुशहाल होगा तो भारत भी खुशहाल होगा साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्दर भी खुशहाली आयेगी।

इस कार्यक्रम मे रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा छाया विधायक पंकज शर्मा योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा महेंद्र छाबडा संजय पाठक शिव सिंह ठाकुर एजाज ढेबर सभापति प्रमोद दुबे श्री कुमार मेनन मनीराम साहू सुन्दर लाल जोगी सुरेश चन्नावार घनश्याम क्षत्री नागभूषण राव जसबीर ढिल्लन निशा देवेंद्र यादव प्रमोद मिश्रा सहदेव व्यवहार आकाशदीप शर्म इंद्रजीत राजपूत धनंजय ठाकुर ममता राय मदन तालेडा आषा चौहान सुनीता शर्मा गंगा यादव संगीता दुबे कमलाकांत शुक्ला भागवत साहू संदीप साहू अंजनी विभार द्रोपती हेमंत पटेल अमितेश भारद्वाज दिलेश्वरी अन्नुराम साहू मंजू वारेन्द्र साहू प्रकाश जगत श्रीनिवास राव दाऊलाल साहू सोहन शर्मा प्रेम सिंह ठाकुर तरूण श्रीवास हरदीप सिंह होरा पुरूषोत्तम चंद बेहरा कामरान अंसारी आकाश तिवारी अनवर हुसैन रितेश त्रिपाठी विकास अग्रवाल आरती उपाध्याय संदीप तिवारी विकास तिवारी नीलम जगत शीतल कुलदीप बोगा धनेश बंजारे राणा सीमा विष्णु बारले अमित दास कल्लू सतनाम सिंह पनाग समीर अख्तर उत्तम साहू ब्लॉक अध्यक्ष में अशोक सिंह ठाकुर देवकुमार साहू सुनील भुवाल अरूण जंघेल प्रशांत ठेंगड़ी सचिन शर्मा सुमीत दास नवीन चन्द्राकर व ब्लॉक उपाध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में महिलाएँ सम्मिलित रहीं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page