Home / National / *भाजपा में शामिल हुईं शिवराज की बहू अर्चना*

*भाजपा में शामिल हुईं शिवराज की बहू अर्चना*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होना है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव प्रचार चरम पर है। बयानबाजी के साथ ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘सागर’ में फडणवीस से मुलाकात की थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page