*भूपेश बघेल डर गए,इसलिए ईवीएम पर उठा रहे सवाल – सांसद पांडेय,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ईवीएम वाले बयान पर किया पलटवार।

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़ – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के ईवीएम वाले बयान पर पलटवार किया है। सांसद पांडेय ने भूपेश बघेल को खुली चुनौती दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सभा में अपने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि सभी लोकसभा सीटों पर 375 से ज्यादा कार्यकर्ता नामांकन जमा करें। ताकि अधिक संख्या में होने पर चुनाव ईवीएम से ना होकर बैलैट पेपर से हो। इसी बयान पर सांसद संतोष पाण्डेय ने पलटवार करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल जितनी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाना चाहते हैं लड़ा लें। लेकिन जीत तो केवल भाजपा की ही होगी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को खेलना नहीं आता तो पिच खराब करने की कोशिश में लगे हैं। इस तरह कार्यकर्ताओं को भड़काकर अपने ही खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इससे साफ पता चलता है कि भूपेश बघेल डर गए हैं। इसलिए ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। बघेल मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में विधायक हैं। संविधान की शपथ लिए हैं। एक संवैधानिक पद पर रहने वाले व्यक्ति द्वारा ऐसा बयान देना उनकी असली मानसिकता को प्रदर्शित करता है। बघेल ने अपने कार्यकाल में राजनांदगांव के साथ सौतेला व्यवहार किया था। जिसे जनता भूली नहीं है। अब समय आ गया है, जनता बारिक हिसाब लेगी। राजनांदगांव लोकसभा की जनता बघेल को ऐतिहासिक मतों से हराकर वापस पाटन भेजेगी।

  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page