*कवर्धा,स्वर्णकार समाज होली मिलन पर नव पदाधिकारियों का किया अभिनंदन, दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़। स्वर्णकार समाज ने आज रंग पंचमी के अवसर पर सामाजिक भवन में समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह रखा, तत्पश्चात होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन भी किया जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक जनों की उपस्थिति रही। मीडिया प्रभारी निखिलेश शरण सोनी ने बताया कि रंग पंचमी के पावन अवसर पर आहूत कार्यक्रम सर्वप्रथम श्री गणेश जी एवं स्वर्णकार समाज के पूज्यनीय महाराज अजमीड़ जी के तेल चित्र पर पूजन कर आरंभ हुआ, तत्पश्चात समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया, जिसमें सर्वप्रथम संरक्षक बलदाऊ प्रसाद सोनी, डॉ भगवती प्रसाद सोनी, भरत सोनी

(अधिवक्ता), संतोष सोनी, मनोज सोनी, विशिष्ट सलाहकार राधेश्याम सोनी, गिरधर प्रसाद सोनी, बेदी प्रसाद सोनी, संतोष सोनी, राजेश सोनी, संयोजकद्वय मनोहर सोनी, अनिल सोनी तथा विशेष मार्गदर्शन के रूप में राजेंद्र सोनी का अभिनंदन किया गया। इसी तरह समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी, उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, राजेश सोनी (अधिवक्ता) दिलीप सोनी, सचिव रवि सोनी, सह सचिव आकाश सोनी, नितिन सोनी, मनीष सोनी कोषाध्यक्ष प्रकाश सोनी, मीडिया प्रभारी निखिलेश शरण सोनी एवं आशीष सोनी का सर्वसम्मति से मनोनयन कर अभिनंदन किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में संजय सोनी (अधिवक्ता) अश्वनी सोनी, शेखर सोनी, विष्णु सोनी, सुनील सोनी, छोटेलाल सोनी, गोपाल सोनी, प्रदीप सोनी, विनोद सोनी, रवि सोनी का सम्मान किया गया। इसके अलावा सामाजिक के गतिविधियों के लिए बनाए गए समूह के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी ने अपने पिता स्व. बहोरन लाल सोनी की स्मृति में समाज को 51 हजार रुपए प्रदत्त किये, समाज के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय बांकेलाल सोनी की स्मृति में उनके बड़े भाई बलदाऊ प्रसाद सोनी ने समाज को 5100/- की सहयोग राशि प्रदान किये, समाज के वरिष्ठ बिसाहू प्रसाद सोनी ने समाज को 1111/- रुपए की राशि भेंट की। इस अवसर पर समाज के पूनम सोनी, अखिलेश सोनी, सुशील सोनी, आशीष सोनी, विश्वजीत सोनी, शशांक सोनी, रामकुमार सोनी, प्रदीप सोनी, सूर्यकांत सोनी, बुलाकी सोनी, मुकेश, शैलेंद्र, शिवेंद्र, अश्वनी, दिलीप, सूर्यकांत, सहित वरिष्ठ जनों एवं युवा सदस्यों की वृहत उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page