*रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय, खरोरा पहुँचे…सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*…..

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय का खरोरा ब्लॉक के ग्राम केचला में आगमन हुआ और वहाँ पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जोन कमेटी, सेक्टर कमेटी, बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ ही काफी बड़ी संख्या में महिलाओं की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के द्वारा महालक्ष्मी गारन्टी योजना के तहत प्रत्येक परिवार की महिलाओ को मिलने वाले 8,333/-रुपये

 

प्रतिमाह यानि सालाना एक लाख रुपये जो महिलाओं को मिलेगा उसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।साथ ही खरोरा के समस्त 98 मतदान केंद्र, 13 सेक्टर और 4 जोन से आये हुये सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मे बैठक ली तथा आगामी चुनाव के संबंध में होने वाले चुनाव प्रचार प्रसार की रूप रेखा तय की, कि किस-किस दिन बैठक होनी है और किस प्रकार से वहाँ कार्य करना है और हमको कांग्रेस पार्टी की पांचो न्याय गारंटी को बूथ स्तर पर जाकर हर घर तक पहुँचाना है और मोदी सरकार की नाकामी और विफलताओं को हर घर तक पहुँचाने की विस्तृत जानकारी दी बैठक में दी गई। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय के साथ रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, ज़ोन अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गिलहरे, नगर पंचायत पार्षद बबलू भाटिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्याय अश्विनी वर्मा, अनिल भारकोस, सेवादल अध्यक्ष श्यामलाल बघेल, महिला कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोहनकेसरी साहू और विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page