*पूरा देश चाहता है राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को जिताएं : वोरा,,,*

सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट
दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज। लोकसभा चुनाव को लेकर दुर्ग स्थित राजीव भवन में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन और लोकसभा स्तरीय “कार्यकर्ता सम्मेलन” में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहे। सम्मेलन में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू, पूर्व केबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार, विधायक देवेंद्र यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, अरुण वोरा, बीडी कुरैशी, शंकर लाल ताम्रकार सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सम्मेलन में पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में देश को एक मजबूत सशक्त व स्थायी सरकार देगा। इसके लिए जरूरी है कि हम एकजुट होकर कांग्रेस को जिताएं और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात का संकल्प लेकर चुनावी अभियान में जुट जाएं। वोरा ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को आशा भरी निगाहों से अपने प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है और देशवासी चाहते हैं कि वे केन्द्र की सत्ता संम्भालें। एक-एक वोट बहुत कीमती है। हमारे देश और समाज की प्रगति और विकास के लिए सभी से अनुरोध है कि कांग्रेस को चुनें और कांग्रेस पार्टी को जिताएं। वोरा ने कहा कि देशवासी राहुल गांधी को पीएम के रूप में देखना चाहते हैं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी यही इच्छा है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। लोकसभा चुनाव में एक-एक सीट का महत्व है। दुर्ग की सीट पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को चुनाव जिताकर भेजें। वोरा ने कहा कि उन्हें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। हम सब मिलकर दुर्ग लोकसभा का चुनाव जीतेंगे। वोरा ने दुर्ग लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि एक-एक सीट बहुत महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर कांग्रेसजन चुनावी अभियान में एकजुट होकर कांग्रेस को जिताएं।

  • Related Posts

    *अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग के जेरे एहतमाम 10 रोजा तकरीर (प्रवचन) का आयोजन*

    सियासत दर्पण न्यूज़ दुर्ग की खबर पैगम्बर साहब के वंशज औलादें अली हुजूर ताजुल औलिया हजरत सैय्यद मोहम्मद पीर जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उल जिलानी किछौछा शरीफ आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश…

    *दुर्ग,मनोकामना पूरी करने शख्‍स ने जीभ काटकर भगवान को चढ़ा दी*

    दुर्ग। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मनोकामना पूरी करने के लिए एक शख्‍स द्वारा भगवान शिव को जीभ काटकर अर्पित करने का आस्‍था या अंधविश्‍वास से जुड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,भारत सरकार द्वारा गौ माता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्रीय माता’ (National Mother) घोषित किया जाए,,,मोहन तिवारी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,भारत सरकार द्वारा गौ माता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्रीय माता’ (National Mother) घोषित किया जाए,,,मोहन तिवारी*

    *रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

    *कॉस्मेटिक उत्पादों में स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *कॉस्मेटिक उत्पादों में स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन*

    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 28 views
    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 8 views
    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    You cannot copy content of this page