*प्रदेश में पारा 42 डिग्री पार,डोंगरगढ़ रहा सर्वाधिक गर्म*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेस भर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं रायपुर का भी अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। शनिवार छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश के आसार है। साथ ही रविवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आना भी शुरू होगा। गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग हलाकान होने लगे है। गरुवार को रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही पेंड्रा रोड व अंबिकापुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश में बारिश के आसार है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page