*भाजपा ने दी हाशिये पर पड़े लोगों को आशा, आवाज़ दी: मोदी*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 45वें रिपीट पैंतालिसवें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें देते हुये शनिवार को कहा कि उनके त्याग एवं तप से भाजपा आज 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं एवं सपनों का प्रतीक बन गयी है, जिसे लोग 21वीं सदी में भारत का योग्य नेतृत्वकारी दल मानते हैं। श्री मोदी ने सुबह एक्स पर कई पोस्ट में स्थापना दिवस का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “आज, भाजपा के स्थापना दिवस पर, मैं पूरे भारत के सभी साथी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें देता हूं। मैं उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और बलिदान को भी बड़ी श्रद्धा के साथ याद करता हूं, जिन्होंने वर्षों तक हमारी पार्टी का निर्माण किया। मैं बड़े विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम भारत की पसंदीदा पार्टी हैं, जिसने हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श वाक्य के साथ काम किया है।” उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि भाजपा ने अपने विकासोन्मुख दृष्टिकोण, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिये अपनी पहचान बनायी है। हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित, हमारी पार्टी 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक है। भारत के युवा हमारी पार्टी को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखते हैं जो उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है और 21वीं सदी में भारत को नेतृत्व प्रदान कर सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे केंद्र हो या राज्य, हमारी पार्टी ने सुशासन को नयी परिभाषा दी है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने गरीबों और वंचितों को ताकत दी है, जो लोग दशकों तक हाशिये पर थे, उन्हें हमारी पार्टी में एक आवाज़ और आशा मिली। हमने सर्वांगीण विकास प्रदान करने की दिशा में काम किया है, जिससे प्रत्येक भारतीय के लिये ‘जीवनयापन में आसानी’ को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति की संस्कृति से भी मुक्त किया है, जो देश पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वालों की पहचान थी। आज के भारत में स्वच्छ और पारदर्शी शासन पर जोर दिया जा रहा है, जो यह सुनिश्चित करता है कि विकास का लाभ गरीबों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। श्री मोदी ने कहा, “ हमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है, जो राष्ट्रीय प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के बीच पूर्ण सामंजस्य प्रदर्शित करता है। राजग एक जीवंत गठबंधन है, जो भारत की विविधता को समाहित करता है। हम इस साझेदारी को संजोते हैं, और मुझे यकीन है कि आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी। भारत नयी लोकसभा चुनने के लिये पूरी तरह तैयार है। मुझे विश्वास है कि लोग हमें एक और कार्यकाल के लियं आशीर्वाद देंगे ताकि हम पिछले दशक में हासिल की गयी जमीन पर आगे बढ़ सकें। ” उन्होंने कहा, “ मैं अपने सभी भाजपा और राजग कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनायें देता हूं क्योंकि वे लोगों के बीच काम कर रहे हैं और हमारे एजेंडे को विस्तार से बता रहे हैं। ”

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page