*सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु, 26 घायल*

सिवनी । (सियासत दर्पण न्यूज़) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार धानागढ़ गांव के पास शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केवलारी थाना पुलिस के अनुसार मंडला जिले के निवासी कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर मंडला की ओर केवलारी होते हुए वापस जा रहे थे। तभी मंडला जिले की ओर से पुलिस के विशेष सशस्त्र बल की 35वीं बटालियन के जवानों को लेकर छिंदवाड़ा जिले के पांर्ढुना जा रही बस से कार से टकरा गयी। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार लगभग 26 जवान भी घायल हुए। घायलों को सिविल अस्पताल केवलारी भेजा गया। चिकित्सक ने कार में सवार निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और कार चालक पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य दो व्यक्ति अशोक कुकरेजा और ममता जसवानी तथा बस में सवार एक जवान मदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर भेजा गया। शेष यात्री खतरे के बाहर हैं। पुलिस ने दोनों वाहन जप्त कर लिए हैं।

  • Related Posts

    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट नई दिल्ली,,सियासत दर्पण न्यूज़,20मार्च 2026 शुक्रवार नई दिल्ली आल इंडिया उलमा व मशायख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैय्यद…

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में डॉक्टर और रिटायर अधिकारी से 38 लाख की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच*

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में डॉक्टर और रिटायर अधिकारी से 38 लाख की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच*

    *42 KG गांजा और हजारों नशीली गोलियों के साथ MDMA भी बरामद*

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 1 views
    *42 KG गांजा और हजारों नशीली गोलियों के साथ MDMA भी बरामद*

    *जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप*

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 1 views
    *जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप*

    *विभागों से डेटा समन्वय हेतु कार्यशाला सम्पन्न : विभागों के डाटा में एकरूपता होना जरूरी *

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 1 views
    *विभागों से डेटा समन्वय हेतु कार्यशाला सम्पन्न : विभागों के डाटा में एकरूपता होना जरूरी *

    *रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शकुंतला देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी *

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शकुंतला देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी *

    *दुर्गम कुमनार में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, अंतिम कैंप हुआ स्थापित*

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 1 views
    *दुर्गम कुमनार में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, अंतिम कैंप हुआ स्थापित*

    You cannot copy content of this page