*हिन्दू नव वर्ष में राजधानी में बहेगी राम नाम की गंगा *

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030
हिन्दू नववर्ष में राजधानी में बहेगी राम नाम की गंगा
जय श्री राम के नामों से गुंजेगा शहर विशाल शोभा यात्रा में हजारों हिन्दु धर्म प्रेमी होंगे शामिल
गाजे बाजे, ढोल नगाड़ों, हाथी घोड़ो के साथ निकलेगी राम दरबार की झांकी
रायपुर (सियासत दर्पण न्यूज़) दिनांक 06.04.2024 को धार्मिक संस्था राम राज परिवार के संयोजक प्रदीप साहू ने कहा कि देश की सबसे बड़ी धर्म शक्ति के हिन्दु नव वर्ष के पवित्र अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 8अप्रैल 2024 को शाम 05 बजे सप्रे शाला मैदान से राजधानी के प्रमुख मार्ग सिटी कोतवाली सदर बाजार, सक्ति बाजार चौक, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती होते हुए बुढ़ापारा में समापन होगा। जिसमें प्रदेश भर से हजारों धर्म प्रेमी शामिल होंगे विशाल शोभा यात्रा में महाराष्ट्र का ढोल, बनारस का डमरू ढोल, ओड़िसा का सम्बलपुरी महशुर बाजा एवं छ.ग. की संस्कृति के अनुरूप राऊत नाचा पंथी नृत्य. सुवा नृत्य एवं राजधानी के प्रमुख अखाड़ा डी.जे. घुमाल हाथी-घोड़े से सजी झांकी एवं श्री राम दरबार की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। छ.ग. की राजधानी में पहली बार उ.प्र. के आयोध्या में विराजमान भगवान राम की मूर्ति के प्रतिरूपेण 15 फीट के हुबहु मूर्ति बनाकर हो रही है तैयार जो विशाल शोभा यात्रा में प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगा जो कि भगवान श्री राम के दर्शन के लिए और विशाल शोभा यात्रा में शामिल होने के आतुर होगी। राम राज परिववार के अध्यक्ष अजय गवली ने कहा कि हिन्दु नववर्ष हमारी धार्मिक संस्कृतिक विरासत है जिसे संजोय एवं बनाए रखना हम सभी हिन्दु धर्म के अनुयाईयों का कर्तव्य है इसलिए हमारे राम राज परिवार द्वारा हिन्दु धर्म सनातियों को एकत्रित एवं संगठित करने के लिए यह विशाल शोभा यात्रा हिन्दु नववर्ष के पावन अवसर पर किया जा रहा है जिसमें हजारों हिन्दु धर्म प्रेमी शामिल होंगे इस विशाल शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए संरक्षक विजय गोलु गवली, महेन्द्र सिंघानिया, / अध्यक्ष अजय गवली/संयोजक प्रदीप साहू/प्रमुख सलाहकार अमन मंडावी, धीरज बवंकर, अभय शर्मा रोहित प्रधान, दिनेश आदि द्वारा जोरो शोरो से तैयारी की जा रही है।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page