Home / National / *अयोध्या में उमड़ी भीड़, व्यवस्था गड़बड़ाई, जेपी नड्डा ने दौरा टाला*

*अयोध्या में उमड़ी भीड़, व्यवस्था गड़बड़ाई, जेपी नड्डा ने दौरा टाला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अयोध्या। (सियासत दर्पण न्यूज़) राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम लला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। हजारों की संख्या में राम भक्त तड़के तीन बजे अयोध्या के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। आज से मंदिर आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। दर्शन का समय सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अयोध्या दौरा रद्द कर दिया गया है। नड्डा बुधवार को अयोध्या जाकर राम लला के दर्शन करना चाहते थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, वैसे-वैसे अयोध्या में भीड़ बढ़ रही है। हालाता ये हैं कि पुलिस और प्रशासन के लिए हालात काबू करना मुश्किल हो रहा है। भीड़ को काबू करने के लिए प्रशासन ने फैसला लिया है कि अयोध्या में राम पथ पर वाहनों की अनुमति नहीं होगी। मतलब भक्तों को यहीं से पैदल जाना होगा। कई लौग इस कारण परेशान होते नजर आए। राम लला को हर घंटे दूध और फल का भोग लगाया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page