Home / chhattisgarh / *लाखे नगर इलाके में करंट की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर*

*लाखे नगर इलाके में करंट की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में लाखे नगर इलाके में करंट की चपेट में आने से कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी अपनी पत्नी के साथ दोपहर को छत पर झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान झंडे का पाइप हाईटेंशन से टकरा गया। कारोबारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार लाखेनगर के सोनकर नगर में रहने वाला लक्ष्मण सोनकर (40) सब्जी का थोक कारोबारी है। उनका तीन मंजिला मकान है। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ छत पर झंडा बांधने गया था। छत के पास से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। झंडा बांधते समय पाइप तार से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से लक्ष्मण सोनकर की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी मोनिका सोनकर गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page