Home / chhattisgarh / *प्रेमिका की दुष्कर्म के बाद हत्या*

*प्रेमिका की दुष्कर्म के बाद हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद अपनी प्रेमिका को जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में आरोपित राहुल संघोडे को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। राखी थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि रायपुर के सारथी चौक लाखे नगर का रहने वाला राहुल संगोडे से पीड़िता का प्रेम संबंध था। शादी का प्रलोभन देकर वह मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार ले गया और दुष्कर्म किया। तीन जनवरी को आरोपित ने शादी की बात करने बहाने युवती को साइंस कालेज मैदान में बुलाया। यहां पर दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया। इस दौरान आरोपित ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। पीड़िता अपने घर आई तो उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल महादेव रायपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत जहर के सेवन करने से होने की पुष्टि हुई। घटना के बाद से ही आरोपित फरार था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपित राहुल संगोडे 22 जनवरी को जानकारी सीजेएम न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपित को पकड़ा और रिमांड में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपित ने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page