Home / National / *कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल से नहीं निकल सकती: मोदी*

*कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल से नहीं निकल सकती: मोदी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

पीलीभीत । (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस समेत समूचे इंडिया समूह पर महिलाओं और सिखों के अपमान का आरोप लगाते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस इतना डूब गई है कि उससे कभी बाहर नहीं निकल सकती। श्री मोदी ने यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “ आज नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को ये याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने नारी शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। आज देश में जिस नारी शक्ति की पूजा हो रही है, उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page