*वैज्ञानिक अनुसंधान से होम्योपैथी की स्वीकार्यता बढ़ेगी: मुर्मु*

नयी दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान और कुशलता से होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता बढ़ेगी और‌ यह युवाओं के बीच लोकप्रिय होगी। श्रीमती मुर्मु ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर यहां आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में अनुसंधान को प्रोत्साहन देने वाले एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए आज कहा कि कई व्यक्ति को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से बहुत लाभ हुआ है। लेकिन वैज्ञानिक समुदाय के भीतर, ऐसे अनुभवों को केवल तभी स्वीकार किया जा सकता है जब तथ्यों और विश्लेषण से पर्याप्त संख्या में अनुभव प्रस्तुत किए जाएं। इसलिए होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे लोगों में उपचार की इस पद्धति के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक वैधता प्रामाणिकता का आधार बनती है और प्रामाणिकता के साथ स्वीकार्यता और लोकप्रियता दोनों बढ़ेगी। अनुसंधान को सशक्त बनाने और दक्षता बढ़ाने के प्रयास होम्योपैथी को बढ़ावा देने में लाभकारी होंगे। इससे डॉक्टरों, रोगियों, दवा निर्माताओं और शोधकर्ताओं सहित होम्योपैथी से जुड़े सभी लोगों को लाभ होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी की शिक्षा प्रणाली में निरंतर सुधार इस पद्धति को युवा छात्रों के लिए और अधिक आकर्षक बनाएगा। होम्योपैथी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) का यह सम्मेलन ‘अनुसंधान को सशक्त बनाना, दक्षता बढ़ाना’ दो दिन‌ चलेगा। सम्मेलन में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, सीसीआरएच के महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिक,पद्म भूषण और पद्मश्री वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा, पद्मश्री डॉ. एचआर नागेन्द्र , होम्योपैथी क्षेत्र के पद्म पुरस्कार विजेता पद्मश्री डॉ. वीके गुप्ता, पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा, पद्मश्री डॉ. कल्याण बनर्जी ,पद्मश्री डॉ. आरएस पारीक ‌और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल खुराना उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नीदरलैंड, स्पेन, कोलंबिया, कनाडा और बंगलादेश के आठ प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। आयोजन के दौरान, सीसीआरएच के 17 प्रकाशन जारी किए गए।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page