*भाजपा कांग्रेस के बहाने देश पर चोट कर रही है – कन्हैया कुमार*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के बहाने देश पर चोट कर रही है। केंद्र सरकार देश के नौजवान और युवाओं के हक पर चोट कर रही है। कन्हैया ने कहा कि हमारे ऊपर जितना कीचड़ उछालना है, उछाल लें, दुख की बात य कि कांग्रेस की आड़ में भाजपा के नेता देश पर चोट कर रहे हैं। कन्हैया ने कहा कि इस देश में एक घंटे में दो किसान और दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। इतनी बेरोजगारी देश मे कभी नहीं रही। जितनी अभी है। अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में भी इतनी बेरोजगारी नही थी। कन्हैया ने कहा कि इस देश में रोजगार मांगना, महंगाई कम करने की बात करना, महिलाओं को एक लाख रुपये देना, 30 लाख लोगों को पक्की नौकरी बहाल करना अगर ये भाजपा को मुगलिया दिखाई देता है, तो मैं वही कहूंगा कि जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। कन्हैया कुमार ने बिलासपुर लोकसभा सीट से बाहरी प्रत्याशी उतारने के सवाल को किनारे करते हुए कहा कि आप लोग छत्तीसगढ़ में रायपुर और बिलासपुर को बांट दिए। बंटवारे की राजनीति से बचिए। जोड़ने की राजनीति करिए। मालूम हो कि बिलासपुर लोकसभा चुनाव में देवेंद्र यादव ने युवा वोटर्स को लुभाने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कन्हैया कुमार को बुलाया है। कन्हैया मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भदौरा में जनसभा करेंगे। कन्हैया कुमार राष्ट्रीय स्तर के वक्ता हैं, जिन्हें सामाजिक, राजनीतिक व समसामयिक विषयों पर गहन अध्ययन और पकड़ है।

  • Related Posts

    *’ मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

    स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को शासकीय सिविल अस्पताल मनेन्द्रगढ़ का औचक निरीक्षण…

    *बस्तर में माओवादी शक्ति घटकर सिर्फ 10 सक्रिय सदस्य तक सीमित, बसव और हिड़मा के बाद ढहता किला*

    जगदलपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  चार साल पहले जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माओवादी हिंसा के समूल अंत की समयसीमा तय की थी, तब इस घोषणा को लेकर कई तरह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मल्टीलेवल पार्किंग में पेट्रोल-पार्ट्स चोरी की वारदात, चोर फिर सक्रिय*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 0 views
    *मल्टीलेवल पार्किंग में पेट्रोल-पार्ट्स चोरी की वारदात, चोर फिर सक्रिय*

    रायपुर में हाईटेंशन टावर पर ग्रामीण ने किया चढ़ाई, मचा हड़कंप

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 1 views
    रायपुर में हाईटेंशन टावर पर ग्रामीण ने किया चढ़ाई, मचा हड़कंप

    *विधानसभा घेराव की रणनीति पर कांग्रेस की बैठक*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 1 views
    *विधानसभा घेराव की रणनीति पर कांग्रेस की बैठक*

    *गैस सिलेंडर के लिए मची मारामारी, एजेंसियों में लगी लंबी लाइनें*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 1 views
    *गैस सिलेंडर के लिए मची मारामारी, एजेंसियों में लगी लंबी लाइनें*

    *रेलवे स्टेशन के कैफे में बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 3 views
    *रेलवे स्टेशन के कैफे में बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा*

    *तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला विधानसभा में गूंजा*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 4 views
    *तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला विधानसभा में गूंजा*

    You cannot copy content of this page