*रायपुर,विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सभी वर्गों का प्रयास ज़रूरी ”- श्री साय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ईद मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय ने रायपुर में मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी और उनसे छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने हेतु आशीर्वाद मांगा। राजधानी के संजय नगर स्थित गरीब नवाज हाॅल संजय नगर में गुरूवार को आयोजित ईद मिलन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय सम्मिलित हुए।


भा.ज.पा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिर्जा एजाज बेग द्वारा संजय नगर में आयोजित ईद मिलन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय मुख्यअतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर श्री टंकराम वर्मा केबिनेट मंत्री छ.ग शासन, श्री संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री भा.ज.पा., श्री रामप्रताप सिंह, श्री सच्चिदानंद उपासने, श्री मोती लाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, श्री पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर, श्री अनुज शर्मा विधायक धरसींवा, श्री सुभाष तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शहर काज़ी आलीजनाब मौलाना मोहम्मद अली फ़ारूकी साहब, श्री जयंती पटेल जिलाध्यक्ष भा.ज.पा., श्री मृत्युंजय दुबे, श्री सलाम रिजवी, श्री समीर अख़्तर पार्षद, श्री शंभू गुप्ता, मुतवल्ली साजिद अली, पूर्व मुतवल्ली हाजी अनवर रिजवी, पूर्व मुतवल्ली श्री बदरूद्दीन खोखर,श्री वकील अहमद रिजवी पूर्व मुतवल्ली, श्री मुजाहिद अली, श्री नईम रिजवी खादिमे आस्ताना मजार हजरत सै. शेर अली आगा., श्री मख़मूर इकबाल खान, श्री नासिर खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री इमरान अशरफी, श्री हाजी राजा संरक्षक गरीब नवाज कमेटी,सहित अन्य अतिथिगण सम्मिलित हुए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page