*भिलाई में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना*

नुक्कड़ सभाओं में कहा – केंद्र की भाजपा सरकार ने बढ़ाई बेतहाशा महंगाई : बेरोजगारी से पूरे देश के युवा वर्ग में हताशा

भिलाई।सियासत दर्पण न्यूज़,दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांंग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने सुबह से वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार प्रचार अभियान छेड़ दिया। सबसे पहले राजेंद्र साहू ने सुबह 10 बजे वार्ड 1 बाजार चौक में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर, वार्ड 6 शीतला मंदिर चौक, वार्ड 8 ईश्वर चौक, वार्ड 9 निजामी चौक, वार्ड 12 आर्य नगर, वार्ड 13 पुरानी बस्ती, वार्ड 14 शांति नगर, वार्ड 15 इंदिरा चौक, रावण भाठा, वार्ड 18 झंडा बोरिंग, वार्ड 2, वार्ड 4, वार्ड 7, वार्ड 10 शक्ति चौक, वार्ड 11 फरीद नगर में भी जनसंपर्क किया।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र साहू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। राजेंद्र ने नोटबंदी, जीएसटी जैसे गलत फैसले के कारण बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने के लिए मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार में 475 रुपए का गैस सिलेंडर मिलता था लेकिन मोदी सरकार ने इसका दाम बढ़ाकर 11 सौ रुपए कर दिया। खाद्यान्न पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है। 70 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलने वाला पेट्रोल सौ रुपए पार कर गया। डीजल के रेट में भी दो गुना बढ़ोतरी कर दी गई।

राजेंद्र ने कहा कि ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है। इससे रेल यात्री परेशान हैं। देश भर के किसान मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। नारी उत्पीड़न की घटनाएं लगातार हो रही हैं। केंद्र की भाजपा सरकार हर मामले में पूरी तरह फेल हो गई है। मोदी सरकार न रेल चला पा रही है न देश चला पा रही है।

वैशाली नगर में नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क के दौरान पूर्व महापौर नीता लोधी, भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह छाया नीरज पाल सीजू एंथोनी सभापति गिरवर बंटी साहू बृजमोहन सिंह आर एस शर्मा राजेश लोहारी सुरेश वर्मा राजेन्द्र परघनिया नोमीन साहू साधना सिंह प्रमोद प्रभकार एकांक बंछोर अभय सिंह गुरलीन सिंह हरीश सिंह सज्जात हुसैन श्वेता मिश्रा सौरभ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    *अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग के जेरे एहतमाम 10 रोजा तकरीर (प्रवचन) का आयोजन*

    सियासत दर्पण न्यूज़ दुर्ग की खबर पैगम्बर साहब के वंशज औलादें अली हुजूर ताजुल औलिया हजरत सैय्यद मोहम्मद पीर जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उल जिलानी किछौछा शरीफ आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश…

    *दुर्ग,मनोकामना पूरी करने शख्‍स ने जीभ काटकर भगवान को चढ़ा दी*

    दुर्ग। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मनोकामना पूरी करने के लिए एक शख्‍स द्वारा भगवान शिव को जीभ काटकर अर्पित करने का आस्‍था या अंधविश्‍वास से जुड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    You cannot copy content of this page