Home / राजधानी / *कांग्रेस ने रायपुर की जनता को दिखाया मोदी बीजेपी का जादुई पिटारा,,पिटारे से निकला महंगा तेल आटा चावल और ₹1100 का सिलेंडर,देखे वीडियो*

*कांग्रेस ने रायपुर की जनता को दिखाया मोदी बीजेपी का जादुई पिटारा,,पिटारे से निकला महंगा तेल आटा चावल और ₹1100 का सिलेंडर,देखे वीडियो*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

विकास उपाध्याय ने बिरगांव नगर निगम के सभी वार्डों में किया दौरा, नुक्कड़ सभा के साथ गली-गली घूम कर किया जनसंपर्क

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज महिला काँग्रेस के कर्यकर्ताओ के साथ महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने आज रायपुर के पुरानी बस्ती में आम जनता को मोदी बीजेपी का जादुई पिटारा दिखाया,पुरानी बस्ती के शीतला मंदिर मार्केट के पास कांग्रेस ने प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक जादुई पिटारा आम जनता के सामने रखा था जिसमें से एक-एक करके महंगी हुई खाद्य पदार्थ निकल रही थी पिटारे से ₹1100 का सिलेंडर 190 रुपए का खाने का तेल 45 रुपए किलो शक्कर ₹60 किलो चावल ₹60 किलो आटा निकाल कर आम जनता को दिखाया गया। बैनर पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस के यूपीए सरकार के समय इन सभी के दामों और भाजपा सरकार के समय बढ़े हुए इन दामों के अंतर को प्रदर्शित किया।इस मोदी भाजपा के पिटारे को देखने आए लोगों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

विकास उपाध्याय ने कहा कि इस देश में अगर कोई असली जादूगर है तो वह बीजेपी मोदी सरकार है खाद्य पदार्थों घरेलू गैस पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं इन दामों को मोदी भाजपा सरकार ने अपने जादू से बढ़ाया हैं बीजेपी मोदी से अगर कोई परेशान है तो वह घरेलू महिलाएं है।
इस प्रदर्शन में उषा रंजन श्रीवास्तव ममता राय गंगा यादव आशा चौहान सचिन शर्मा सत्यनारायण नायक नागेंद्र वोरा मनोज सोनकर रवि शर्मा रामधनी सोनी लक्ष्मी नायडू सायरा बानो पद्मिनी ढीमर सहित कर्यकर्ता उपस्थित थे।

*विकास उपाध्याय ने किया बिरगाव नगर निगम के वार्डो मे किया जनसंपर्क*

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने रविवार को रायपुर ग्रामीण विधानसभा का दौरा किया। बिरगांव निगम के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में जाकर जनसंपर्क किया मजदूर नगर सरोरा बस्ती पुराना बस्ती उरला में जाकर कांग्रेस का प्रचार किया,चौक चौराहे जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कांग्रेस की पांच न्याय गारंटी के बारे में आम जनता को बताया,घर-घर जाकर पंपलेट बाँटकर कांग्रेस के लिए वोट अपील की।
इस दौरान नवरात्रि के अवसर पर जगह-जगह मंदिरों में जाकर जोत जवारे का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अछोली बीरगांव उरकुरा रावाभाटा में जाकर सभाएं ली,सभा को संबोधित करते हुए कहां की भाजपा पिछले 10 सालों में सरकार चलाने में असफल रही उनकी गलत नीतियों के कारण महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है नोटबंदी महंगी जीएसटी से आम जनता के साथ छोटे व्यापारी भी त्रस्त हैं युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी लेकिन आज देश का युवा डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहा है। विकास उपाध्याय ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में 8333 रुपए दिए जाएंगे युवाओं के लिए 30 लाख नौकरियों में भर्ती निकाली जाएगी साथ ही श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि की जाएगी।
इस दौरान उनके साथ पंकज शर्मा महापौर नंदलाल देवांगन ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा योगेंद्र सोलंकी कृपाराम निषाद जीत सिंह कमलेश मिश्रा बसंत साहू प्रीतराम साहू लखन साहू दीनू निषाद धन्नु बंदे बाबूलाल कुर्रे ईश्वर बंजारे टिकेंद्र सिन्हा जिया फारुकी रानी गोस्वामी शांति वर्मा इकराम अहमद रियाज फिरोज बसंत सेन रुक्मणी सिन्हा रितेश सिन्हा अविनाश निहाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page