*महिलाओं युवाओं और श्रमिकों का मिल रहा भरपूर जन समर्थन,,,, लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा के नेता जी कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक के हर वार्डो मे किया जनसंपर्क*

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज, रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने सोमवार को खमतराई ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में जाकर जनसंपर्क किया,खमतराई बाजार में सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की और बाजार में पहुंची महिलाओं को नारी न्याय गारंटी के बारे में विस्तार से बताया,खमतराई ब्लॉक के वीर शिवाजी वार्ड कन्हैयालाल बजारी वार्ड ठक्कर बापा वार्ड दानवीर भामाशाह वार्ड बाल गंगाधर तिलक वार्ड एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड रामकृष्ण परमहंस वार्ड में जनसंपर्क किया,जगह-जगह सभाएं भी की और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कांग्रेस का प्रचार किया और घर-घर जाकर कांग्रेस का पाम्प्लेट भी बाँटा,जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मजदूरों से भी मुलाकात की और उनको श्रमिक न्याय गारंटी के बारे में बताया,वार्डों में पहुंचे विकास उपाध्याय का महिलाओं ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया महिलाएं नारी न्याय गारंटी की घोषणा से काफी खुश थी महिलाओं ने इस घोषणा के लिए कांग्रेस पार्टी का आभार भी व्यक्त किया साथ ही उन्होंने पूर्व में कांग्रेस की सरकार द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की भरपूर

सराहना की एवं भेंट मुलाकात के दौरान जगह-जगह वार्डों में समाज के लोगों के लिए सामाजिक भवन एवं सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का आभार भी व्यक्त किया।विकास उपाध्याय ने वार्डों में जगह-जगह जलाए गए जोत जवारे का दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया,हर वार्ड में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और कांग्रेस की महत्वपूर्ण घोषणा को अधिक से अधिक घरों में पहुंचने की बात भी कही।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि आज कांग्रेस की न्याय गारंटी हर घर तक पहुंच रही है महिलाएं काफी खुश नजर आ रही हैं श्रमिकों और युवाओं का भी भरपूर समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है।
इस जनसंपर्क में उनके साथ शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे शिव सिंह ठाकुर पार्षद श्रीकुमार मेनन सुंदर जोगी अनु राम साहू वारेन साहू दाऊ लाल साहू वंदना राजपूत लक्की ठाकुर विकास पाठक कमला कांत शुक्ला प्रकाश महेश्वरी महेश शर्मा तोरण लाल साहू दिनेश शुक्ला सोनू ठाकुर सुनील देवांगन आकाश दीवान रानी वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर की रिपोर्ट “आखिरी उम्मीद भी हम बनेंगे” के संकल्प के साथ शुरू हुई यह संस्था मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा सहायता और गरीबों के स्वास्थ्य पर…

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page