*रायपुर,2 नग मोबाईल, 03 नग सट्टा पट्टी पर्ची, कुल नगदी रकम 14150/- रूपये के साथ 02 सटोरिया गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 16.04.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक पर आरोपीयों को सट्टा पट्टी पर्ची नगदी रकम रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना गुढियारी एवं एन्टी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर के बताये गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर रंगे हांथों सट्टा पट्टी पर्ची एवं मोबाइल से आन लाईन, सट्टा नामक जुआ खेलाते 02 सटोरियों को पकडकर धारा 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध क्र. 308/2024, 309/2024 पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी। आरोपी –  01- मोहम्मद बशीर शेख पिता मोहम्मद सलीम शेख उम्र 46 वर्ष साकिन कलिंग नगर, थाना गुढियारी जिला रायपुर 02- सैय्यद सलमान पिता सैय्यद शौकत उम्र 27 वर्ष साकिन कलिंग नगर,, अंजली दवाखाना के पास, थाना गुढियारी जिला रायपुर जप्ती – 02 नग मोबाईल, 03 नग सट्टा पट्टी पर्ची, कुल नगदी रकम 14150/- रूपये।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page