*संविधान बदलने और वोट का अधिकार छीनने के लिए मोदी मांग रहे 400 सीटें : आप*

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  आम आदमी पार्टी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के लिखे संविधान और जनता को मिले वोट के अधिकार को छीनने के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 सीटें मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं और देश की जनता के मन में लगातार यह बात मजबूत हो रही है कि 2024 का चुनाव अंतिम चुनाव है। अगर गलती से भी भाजपा की सरकार आ गई तो फिर ये लोग संविधान बदल देंगे, चुनाव और आरक्षण खत्म कर देंगे। किसानों, युवाओं और महिलाओं के अधिकार के छीन लेंगे। अब यह आशंका हर दिन और मजबूत होती जा रही है। इसके एक नहीं कई उदाहरण है जिससे लोगों में संविधान बदलने की धारणा और मजबूत कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि देश के लोगों के लिए बाबा साहब अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा है लेकिन भाजपा के लिए आरएसएस के प्रमुख संविधान लिखते हैं। आरएसएस को देश के संविधान में आस्था नहीं है इसीलिए वह इसको बदलना चाहते हैं। आप नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के सांसद और नेता घूम-घूमकर 400 सीटें मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड और नोटबंदी के घोटाले, पूंजीपतियों का 15 लाख करोड़ रुपए माफ करने जैसे मुद्दे पर चर्चा नहीं नहीं करते हैं। वह 400 सीटें इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि उनको देश का संविधान बदलना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह एक सभा में खुलेआम कहते हैं कि 400 सीट इसलिए चाहिए क्योंकि हमें संविधान बदलना है। भाजपा की ज्योति मिर्धा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े भी कहते हैं कि 400 सीट दे दो, क्योंकि संविधान बदलना है। अभी हाल ही में मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा है कि भाजपा को 400 सीट चाहिए क्योंकि हमें संविधान बदलना है। आप नेता ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा लिखे गए देश के संविधान से अगर कोई छेड़छाड़ करेगा तो हम जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे। हम आरक्षण खत्म नहीं करने देंगे, किसानों और युवाओं के हक नहीं मारने देंगे। 2019 से 2024 की सरकार में मोदी सरकार ने संविधान बदलने का ट्रेलर दिखाया है। 2024 का चुनाव जीतने के बाद आरएसएस और नागपुर का संविधान देश में लागू करेंगे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ-साथ देश के हर नागरिक से आग्रह करते हुए कि आप सावधान हो जाइए। अगर ये जीत गए तो आपसे वोट की ताकत छीन लेंगे।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page