Home / राजधानी / *रायपुर,बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर सर्व आस्था मंच ने लगाया अफशा मस्जिद भटगांव में नेत्र जांच शिविर,सियासत दर्पण न्यूज की खबर*

*रायपुर,बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर सर्व आस्था मंच ने लगाया अफशा मस्जिद भटगांव में नेत्र जांच शिविर,सियासत दर्पण न्यूज की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

15 मोतियाबिंद के मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार।

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सर्व आस्था मंच द्वारा 14 अप्रैल को निशुल नेत्र जांच शिविर का आयोजन रायपुर जगदलपुर नेशनल हाईवे पर स्थित अफशा मस्जिद भटगांव में किया गया। शिविर में सर्व आस्था मंच द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर मरीजों को निशुल्क चश्में वितरित किए गए। शिविर में पहुचे 15 मोतियाबिंद के मरीजों का इलाज निशुल्क छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सालय तेलीबांधा द्वारा परीक्षण कर किया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता तथा सर्व आस्था मंच सदस्य श्री फैसल रिज़वी ने बताया कि संविधान के रचेता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के संदेशों एवं उपदेशों को आत्मसाद कर सर्व आस्था मंच लगातार काम कर रही है, मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना आज यह आयोजन भटगांव स्थित अफशा मस्जिद में किया गया जहां तेलीबांधा गुरुद्वारा समिति, डायसिस ऑफ कैथेड्रल से फादर सेबास्टियन, गोंठिया साहब, मनमोहन सिंह सैलानी, मोहम्मद सिराज तथा सभी समाज के लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सद्भावना का सन्देश दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page