*विवाद निपटाने पहुंचे आरक्षक पर हमला*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) कुम्हारी थाना क्षेत्र में विवाद सुलझाने गए आरक्षकों पर हमला कर दिया गया। इससे एक आरक्षक को चोट आई है। यही नहीं पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन का भी कांच तोड़ दिया गया। इस मामले में आरक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 186, 332, 353 और 427 के तहत केस दर्ज किया है। कुम्हारी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राकेश कुमार यादव की डायल 112 की ड्यूटी 20 अप्रैल को रात 9 बजे से 21 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक थी। डायल 112 वाहन को चालक लाेकेश साहू चला रहा था। रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि ग्राम परसदा में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद आरक्षक ग्राम परसदा पहुंचे तो वहां जयराम यादव के घर के पास काफी भीड़ लगी थी। पता चला कि यहां बरातियों के बीच विवाद हो गया और एक व्यक्ति को चोट आने पर उसे एम्स ले जाया गया। घटना स्थल पर भीड़ ज्यादा होने के कारण थाने की पेट्रोलिंग पार्टी को भी बुला लिया गया। मौके पर थाना के पेट्रोलिंग वाहन में आरक्षक चालक यशवंत साहू, आरक्षक बंटी सिंह पहुंचे। इस दौरान यहां विवाद करने वाले बराती गिरीराज यादव, प्रशांत यादव और उनके साथी को थाना ले जाने पेट्रोलिंग वाहन में बैठाया गया। इस बीच राकेश कुमारभीड़ ने तीनों बारातियों को नहीं ले जाने दिया और आरक्षक राकेश कुमार पर हमला कर दिया। इसके कारण आरक्षक की बाईं आंख में चोट आई है। यही नहीं लोगों ने वाहन पर पथराव कर कांच भी तोड़ दिया। इस पूरे मामले में कुम्हारी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

  • Related Posts

    *शादी का दिन बना बवाल, दुल्हन ने शराबी दूल्हे को देखकर शादी रद्द की*

    बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी…

    *टाइगर रिजर्व में पर्यावरणीय संकट: 1 लाख पेड़ काटे गए, 265 एकड़ पर अवैध कब्जा*

    गरियाबंद/रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ काटे गए। ISRO की सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page