*नेहरू नगर गार्डन में हो रही थी अश्लील हरकतें भाजपा विधायक ने छापा मारा*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। प्रेमी जोड़ों को समझाइश देने लगे। प्रेमी जोड़े भी विधायक से बहस पर उतारू हो गए। कहा कि ओयो भी बंद करा दिया आपने, अब जाएं तो जाएं कहां। इस पर रिकेश ने गार्डन में प्रेम प्रलाप करने से मना किया। विधायक को गार्डन के आसपास रहने वालों ने ही यह शिकायत की थी कि यहां पर इतनी अश्लील हरकतें की जाती है जिससे उनका घरों में रहना मुश्किल हो गया है। भाजपा विधायक रिकेश सेन को शिकायत मिली थी कि नेहरू नगर का गार्डन प्रेमी जोड़ों का अड्डा बन चुका है। यहां प्रेमी जोड़े अश्लील हरकत करते देखे जा सकते हैं। यह बात विधायक को नागवार गुजरी। रविवार दोपहर वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। वहां आधा दर्जन प्रेमी जोड़े भरी दोपहरी में मौजूद थे। विधायक का काफिला देख वे थोड़ा सकपकाए, पर भागे नहीं। विधायक गाड़ी से उतरकर एक-एक के पास पहुंचे। इस दौरान उनके साथियों ने मोबाइल चालू रखा था। वीडियो बनता देख कई प्रेमी जोड़े सकपका गए। विधायक रिकेश सेन प्रत्येक प्रेमी जोड़े के पास पहुंचे। पूछा कि गार्डन में क्या कर रहे हो, इस पर प्रेमी जोड़े भी विधायक से कहने लगे कि वे क्या करें आप ने ओयो बंद करा दिया है, अब हम कहां जाएं। ओयो था तो वहां मिल लिया करते थे। इस बात पर विधायक रिकेश सेन भड़क गए कहा कि गलत काम के लिए वैशाली नगर में कोई जगह नहीं है।

  • Related Posts

    *शादी का दिन बना बवाल, दुल्हन ने शराबी दूल्हे को देखकर शादी रद्द की*

    बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी…

    *टाइगर रिजर्व में पर्यावरणीय संकट: 1 लाख पेड़ काटे गए, 265 एकड़ पर अवैध कब्जा*

    गरियाबंद/रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ काटे गए। ISRO की सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page