Home / chhattisgarh / *प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS अफसर इधर से उधर*

*प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS अफसर इधर से उधर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विष्‍णुदेव सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों के तबादला कर दिया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने आइएएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। आइएएस अमित कुमार बिलासपुर नगर निगम के आयुक्‍त बनाए गए हैं तो वहीं अभिषेक कुमार को जशपुर जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी की जिम्‍मेदारी दी गई है। संबित मिश्रा कोरबा जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं। सुरुचि सिंह को राजनांदगांव जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार दिया गया है। हेमंत नरेश नंदनंदनवार को बीजापुर जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं रोमा श्रीवास्‍तव को धमतरी जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी की जिम्‍मेदारी दी गई है। आकांक्षा शिक्षा खलखो नारायणपुर जिला पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बनाई गई हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page