Home / chhattisgarh / *प्रदेश के 39 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मेडल*

*प्रदेश के 39 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मेडल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) गणतंत्र दिवस को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदक का ऐलान कर दिया है। इस वर्ष छत्‍तीसगढ़ पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्‍मानित किया जाएगा। इसमें 11 पुलिसकर्मी मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किए जाएंगे। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार और नक्सल अभियान के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक कन्हैया लाल ध्रुव को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्‍मानित किया जाएगा। इसके अलावा 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्‍मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों शुभकामनाएं दी हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page