Home / स्वास्थ्य / *गर्मी में पाचन सुधारता है सहजन की फलियों का जूस, इन बीमारियों से भी होता है बचाव*

*गर्मी में पाचन सुधारता है सहजन की फलियों का जूस, इन बीमारियों से भी होता है बचाव*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इंदौर। (सियासत दर्पण न्यूज़) देश के कई राज्यों में इन दिनों लू का प्रकोप है और हीट स्ट्रोक के कारण कई लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है। उल्टी, दस्त होने के साथ-साथ पाचन भी खराब हो रहा है। ऐसे में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए इस सीजन में आप सहजन की फलियों का जूस ले सकते हैं। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आयुर्वेद में सहजन को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसे एक सुपर फूड माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर Moringa की तासीर काफी ठंडी होती है और गर्मियों में इसकी सब्जी के साथ-साथ सूप भी पी सकते हैं। मोरिंगा की पत्तियों, बीज, छाल, जड़ें, रस, फूल सभी का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता है। Moringa में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो समय से पहले होने वाली झुर्रियों से लड़ सकता है। यह त्वचा को जवां बनाए रख सकता है। ऐसे में गर्मियों में यह सनबर्न की समस्या से भी बचाता है।
कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर
Moringa हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें क्वेरसेटिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। हृदय पर ऑक्सीडेटिव तनाव को कम होता है।
पाचन में मददगार
गर्मी के मौसम में कब्ज, गैस, अपच जैसी पाचन समस्या होना आम बात है। यदि आप Moringa का जूस पीते हैं तो पाचन ठीक होता है। पेट में गर्मी नहीं बढ़ती है। Moringa में फाइबर काफी ज्यादा होता है, जो आसानी से पच जाता है। मोरिंगा अपने क्लोरोजेनिक एसिड और आइसोथियोसाइनेट्स के माध्यम से ग्लूकोज के अवशोषण तेजी से होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। इसमें सूजन कम करने के भी गुण होते हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page