*बिलासपुर,शादी में गई थी महिला, सूने मकान से जेवर और बर्तन ले गए चोर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रतनपुर क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में रहने वाली महिला शादी में गई थी। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर और बर्तन पार कर दिया। महिला ने शादी से लौटकर घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। अकलतरी में रहने वाली मीना देवार गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को वे परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए सक्ती गई थी। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके सूने मकान के दरवाजे को तोड़ दिया। दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने मकान की आलमारी से सोने की माला, चांदी की अंगुठी और करधन पार कर दिए थे। इसके साथ ही दीवान में रखे कांसे और पीतल के बर्तन चोर ले गए थे। महिला ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page