*ओडिशा में मोदी , पटनायक की साझेदारी वाली सरकार : राहुल*

भुवनेश्वर । (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के साथ ही ओडिशा में बीजू जनता दल(बीजद) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की साझेदारी वाली सरकार चल रही है। श्री गांधी ने ओडिशा में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन राउरकेला के बाहरी इलाके पानपोष चक के पास अपने रोड शो के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस भाजपा और बीजद दोनों दलों से लड़ेगी। उन्होंने राज्य की नवीन पटनायक सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यहां बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा है और प्रदेश के 30 लाख से अधिक लोग काम के लिए दूसरे राज्यों में चले गए हैं। दूसरी ओर बाहर के 30 करोड़पति व्यवसायी राज्य को लूट रहे है। राज्य सरकार आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को रोकने में बुरी तरह विफल रही थी। श्री गांधी ने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा भाजपा-आरएसएस गठबंधन की ओर से देश में फैलायी जा रही नफरत के खिलाफ थी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा समाज में अन्याय के खिलाफ। उन्होंने कहा, “मैं राज्य के लोगों की बात सुनने के लिए ओडिशा आया हूं, जिसके लिए मैंने दिन में सात घंटे का समय रखा है।” उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए ओडिशा के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा, “नफरत के बाजार में आपने मोहब्बत की दुकान खोल दी है।”

  • Related Posts

    *फूफा के प्यार में बनी कातिल*

    औरंगाबाद।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के औरंगाबाद से राजा रघुवंशी जैसा कांड सामने आया है। महिला का फूफा के साथ 15 साल से अफेयर चल रहा था। महिला ने उसके साथ…

    *बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से 1 की मौत, कई घायल*

    छतरपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम पर टेंट गिरने से उत्तर प्रदेश के बस्ती के एक श्रद्धालु श्याम लाल कौशल की मौत हो गई। हादसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर जताई सख्त नाराजगी*

    *हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर जताई सख्त नाराजगी*

    *मेंटेनेंस के अभाव में फिर उजागर हुई सुरक्षा की अनदेखी*

    *मेंटेनेंस के अभाव में फिर उजागर हुई सुरक्षा की अनदेखी*

    *लव ट्रायंगल में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*

    *लव ट्रायंगल में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*

    *28 अधिकारियों के खिलाफ पेश 2300 पन्नों का चालान कोर्ट ने किया स्वीकार*

    *28 अधिकारियों के खिलाफ पेश 2300 पन्नों का चालान कोर्ट ने किया स्वीकार*

    *कोर्ट ने 3 डॉक्टर समेत 6 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा*

    *कोर्ट ने 3 डॉक्टर समेत 6 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा*

    *उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 1.23 करोड़ रुपए मंजूर*

    *उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 1.23 करोड़ रुपए मंजूर*

    You cannot copy content of this page