*महिला का शव 59 टुकड़ों में कटा हुआ मिला,पति ने लगाया था अशरफ पर आरोप,कातिल कोई और,पढ़े पूरी रिपोर्ट*

बेंगलुरू,सियासत दर्पण न्यूज़,बेंगलुरु में कुछ दिनों पहले एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ उसके घर से बरामद हुआ था। महिला का नाम महालक्ष्मी था। उसका शव फ्रीज से बरामद हुआ था। पुलिस का मानना ​​है कि इस घटना का मुख्य संदिग्ध, जिसने महालक्ष्मी की हत्या की और उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काट दिया, कथित तौर पर ओडिशा में उसने आत्महत्या कर ली है। उसका शव एक पेड़ से लटका मिला है। आरोपी महालक्ष्मी का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है जिसका नाम मुक्ति रंजन रॉय बताया जा रहा है।

आरोपी अपने गांव गया था
पुलिस ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि मुक्ति रंजन रॉय का शव ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक गांव में मिला है। स्थानीय पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस कर्मियों को सूचित किया है, जो इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रॉय मंगलवार को अपने गांव गया था, लेकिन इसके बाद वह घर से निकल गया और उसका शव गांव के बाहरी इलाके में मिला है। परिवार ने उसके शव की पहचान कर ली है, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पति ने अशरफ पर लगाया था आरोप
बेंगलुरु शहर की पुलिस ने महालक्ष्मी की हत्या के मुख्य संदिग्ध के रूप में मुक्ति नामक उसके एक सहयोगी की पहचान की थी। पुलिस को महालक्ष्मी का शव 59 टुकड़ों में कटा हुआ पाया गया था। उसका शव बेंगलुरु के एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रेफ्रिजरेटर में रखा गया था। हत्या की इस वीभत्स घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

रेफ्रिजरेटर से बरामद हुआ था महालक्ष्मी का शव
इस सप्ताह की शुरुआत में, महालक्ष्मी से खराब हुए संबंध के बाद उससे अलग रह रहे उसके पति, हेमंत दास ने कथित तौर पर अशरफ नाम के एक व्यक्ति पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड का रहने वाला अशरफ महालक्ष्मी के साथ विवाहेतर संबंध में था। 29 वर्षीय सेल्सवुमेन महालक्ष्मी को सितंबर की शुरुआत से नहीं देखा गया था। पड़ोसियों द्वारा घर से आ रही दुर्गंध की शिकायत के बाद 21 सितंबर को उसके अपार्टमेंट के रेफ्रिजरेटर में उसका क्षत-विक्षत शव पाया गया।

  • Related Posts

    *आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने खंगाले 500 से अधिक CCTV फुटेज,800 से ज्यादा लोगो से पूछताछ*

    बरेली, सियासत दर्पण न्यूज,,बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर 14 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जीआरपी ने एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद आरोपी चंद्रकेश कश्यप को…

    *60 वर्षीय महिला से रेप सिर पर पत्थर मार, पेट में चाकू घोंपा… जिंदगी की जंग लड़ दिलवाई सजा*

    ग्वालियर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  दुष्कर्म केवल एक शारीरिक आघात नहीं, बल्कि आत्मा पर ऐसा गहरा घाव है जो जीवनभर नहीं भरता। यह एक ऐसा अपराध है जो न केवल पीड़िता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,कांग्रेस पार्टी अभी शांत बैठने वाली नहीं है जब तक कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की भांति 400 यूनिट बिजली बिल फ्री ना कर दी जाए” विकास उपाध्याय*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 2 views
    *रायपुर,,कांग्रेस पार्टी अभी शांत बैठने वाली नहीं है जब तक कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की भांति 400 यूनिट बिजली बिल फ्री ना कर दी जाए” विकास उपाध्याय*

    *टोल नाका के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 4 views
    *टोल नाका के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत*

    *एक आवाज पर कांप जाता था इलाका… मौत पर नहीं जुटे लोग*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 5 views
    *एक आवाज पर कांप जाता था इलाका… मौत पर नहीं जुटे लोग*

    *रायगढ़ में युवक ने घर में घुसकर बाप-बेटी की पत्थर से निर्मम हत्या, महिला घायल; इलाके में दहशत*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 5 views
    *रायगढ़ में युवक ने घर में घुसकर बाप-बेटी की पत्थर से निर्मम हत्या, महिला घायल; इलाके में दहशत*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रद्द की सरकार की समीक्षा याचिका*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 5 views
    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रद्द की सरकार की समीक्षा याचिका*

    *वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 4 views
    *वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय*

    You cannot copy content of this page