Home / Crime / *घर में मिला मां-बेटे का शव,महिला के चेहरे पर मिले चोटों के निशान,जांच में जुटी पुलिस*

*घर में मिला मां-बेटे का शव,महिला के चेहरे पर मिले चोटों के निशान,जांच में जुटी पुलिस*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

हिसार,सियासत दर्पण न्यूज़,महजत गांव निवासी करीब 38 वर्षीय माया देवी और उसके बेटे 13 वर्षीय केशव का शव उनके घर में बरामद हुआ। पुलिस छानबीन कर रही थी कि दोनों की मौत किस वजह से हुई। घटना की सही जानकारी पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

हांसी उपमंडल के नजदीक गांव महजत में रविवार देर रात को मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव घर में पड़े मिले। महिला के चेहरे पर चोटों के निशान मिले। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई थी। मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार महजत गांव निवासी करीब 38 वर्षीय माया देवी और उसके बेटे 13 वर्षीय केशव का शव उनके घर में बरामद हुआ। पुलिस छानबीन कर रही थी कि दोनों की मौत किस वजह से हुई। घटना की सही जानकारी पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगी। जानकारी अनुसार महिला का शव चुन्नी के साथ फंदे से लटका मिला है। साथ ही महिला के बेटे का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

रविवार देर रात जब लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र सांगवान सहित हांसी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बताया जा रहा है कि महिला के दो बेटे हैं। केशव नौवीं क्लास में पढ़ता था व दूसरा बेटा करीब 12 साल का है और सातवीं क्लास में पढ़ता है। उनका पिता खेती करता है। करीब 5 एकड़ का मालिक है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page