*‘मैं अनपढ़ हूं, अधिकारी कराते रहे हस्ताक्षर…कवासी लखमा*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोंटा विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी ने शनिवार को उनके ठिकानों पर छापा मारा और पूछताछ की। लखमा ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि ईडी ने उन्हें और उनके बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है। कवासी लखमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने कई बड़े घोटालों का उजागर किया था, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर नगरीय निकाय चुनावों से पहले बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। लखमा ने कहा, “मेरा घर खंगाला गया, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। मैं अनपढ़ हूं और एपी त्रिपाठी जैसे अधिकारियों ने मुझे अंधेरे में रखा थे। मैं केवल फाइलों पर हस्ताक्षर करता था। इस घोटाले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। ईडी से समय मांगा हूं, पूरी जानकारी दूंगा। ईडी के अधिकारी मेरे और बेटे का मोबाइल साथ ले गए है। उन्होंने मेरे से घोटाले के बारे में भी पूछताछ की है।” बताते चलें कि ईडी ने 2,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी, पूर्व ओएसडी जयंत देवांगन, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, ठेकेदार रामशरण सिंह भदौरिया, पार्टी नेता सुशील ओझा और करीबी सहयोगी रामभुवन कुशवाहा पर कार्रवाई की। सात लोगों के ठिकानों से दस्तावेज जब्त किए थे। रायपुर के धरमपुरा में कवासी लखमा के बंगले में ईडी की टीम ने करीब 14 घंटे तक पूछताछ की थी। उनकी कार की भी तलाशी ली गई थी। आरोप है कि मंत्री रहने के दौरान कवासी लखमा को हर महीने 50 लाख रुपये कमीशन के रूप में दिए जाते थे। शनिवार को छापेमारी में ईडी ने सात लोगों के ठिकानों से दस्तावेज जब्त किए गए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लखमा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले की जांच लंबे समय से चल रही है। साक्ष्य के आधार पर ईडी ने यह कदम उठाया है। मंत्री के रूप में लखमा की जिम्मेदारी थी। लखमा जो तर्क दे रहे हैं, ईडी उस पर विचार करेगी। राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है।

  • Related Posts

    *भावना बोहरा ने महिलाओ की पाखारी पाव, हाथों से पहनाई चरण पादुका,लोगों ने कहा विधायक हो तो ऐसा,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी की गारंटी हो रही पूरी – भावना बोहरा कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,मुख्यमंत्री विष्णु…

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान: स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का अभिन्न अंग – मुख्यमंत्री श्री साय नालंदा परिसर सहित 108 करोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    You cannot copy content of this page