*निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आज गरियाबंद और राजनांदगांव जिले के निकायों में नगर पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इनमें गरियाबंद में 5 नगर पंचायत अध्यक्ष समेत गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जारी सूची के मुताबिक, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को मैदान में उतारा गया है। जबकि राजिम नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद और देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है। इधर राजनांदगांव जिले की सूची में पार्टी ने डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद के 15 वार्ड के साथ नगर पंचायत और लाल बहादुर नगर के 15-15 वार्ड के पार्षद प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छुरिया नगर पंचायत अध्‍यक्ष के लिए अजय पटेल को प्रत्‍याशी घोषित किया है। लाल बहादुर नगर पंचायत के लिए देवेंद्र साहू को अध्‍यक्ष पद के लिए प्रत्‍याशी घोषित किया है।

यहां देखें लिस्ट गरियाबंद जिला

 

 

 

 

 

यहां से देखें राजनांदगांव जिले की लिस्ट…. 

 

  • Related Posts

    *रायपुर,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें*

    समन्वित प्रयासों से निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक : मुख्यमंत्री रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय…

    *रायपुर,,सुलझ गई रात के सन्नाटे में डबल मर्डर की गुत्थी*

    रायपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) थाना अभनपुर क्षेत्र के ग्राम बिरोदा में दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया है। बुजुर्ग दंपति की हत्या किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें*

    *रायपुर,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें*

    *उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर*

    *उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर*

    *भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कल से…*

    *भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कल से…*

    *रायपुर,,सुलझ गई रात के सन्नाटे में डबल मर्डर की गुत्थी*

    *रायपुर,,सुलझ गई रात के सन्नाटे में डबल मर्डर की गुत्थी*

    *नान घोटाला: आरोपी रोशन चंद्राकर को हाई कोर्ट से जमानत*

    *नान घोटाला: आरोपी रोशन चंद्राकर को हाई कोर्ट से जमानत*

    *झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट*

    *झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट*

    You cannot copy content of this page