*आइईएस अफसर इस्तीफा देकर लड़ रहे भाजपा से पार्षद का चुनाव*

राजनांदगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आइईएस) की नौकरी छोड़कर भाजपा में आए शैंकी बग्गा पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दिसंबर, 2022 में पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर घर-घर पहुंचाने के लिए काम करना है। राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा के 51 पार्षद प्रत्याशियों में एक नाम काफी चर्चा में है। यह नाम है, शहर के अनुपम नगर में रहने वाले शैंकी बग्गा का। उन्हें भाजपा ने पार्षद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है। वर्ष 2013 बैच के युवा आइईएस अफसर रहे शैंकी ने पहले आईआईटी मुंबई से एमटेक किया और यूपीएससी में सफलता पाकर कई वर्षों तक आइईएस के रूप में सेवा दी। वे नागपुर, भंडारा के आर्डिनेंस फैक्टी व ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्यरत थे। शैंकी अपने घर में तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। पिता की हार्डवेयर की दुकान है। टायर्स दुकान और बीयर बार के मालिक भी हैं। पार्षद चुनाव से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले शैंकी बग्गा के प्रतिद्धंद्वी कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा से है। कुलबीर लगातार पांच बार के पार्षद है। शीतला मंदिर जमातपारा वार्ड से कुलबीर ने पार्षद चुनाव में लगातार पांच बार जीतने का रिकार्ड बनाया है। अभी कुलबीर छठवीं बार पार्षद चुनाव के मैदान में है। भाजपा में शामिल होते समय शैंकी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित होकर आइईएस से इस्तीफा दिया है। दरअसल, 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री ने नागपुर में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की थी।राजनांदगांव में ट्रेन के स्वागत के लिए तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने त्यागपत्र भेजकर वीआरएस के लिए आवेदन दिया और भाजपा ज्वाइन करने की घोषणा कर दी थी।

  • Related Posts

    *रायपुर,,धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग,, किसान नेता पारस नाथ साहू*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ आरंग,,सियासत दर्पण न्यूज़।धान खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाने और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान नेता पारस नाथ साहू ने सरकार…

    *रायपुर,,भाजपा नेता आलोक पांडे शामिल हुए अमित बघेल की माताजी की अंत्येष्टि में,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से गणेश तिवारी की रिपोर्ट सेवा, त्याग और संघर्ष के मूल्यों को याद कर व्यक्त की भावभीनी श्रद्धांजलि रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग,, किसान नेता पारस नाथ साहू*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 2 views
    *रायपुर,,धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग,, किसान नेता पारस नाथ साहू*

    *रायपुर,,भाजपा नेता आलोक पांडे शामिल हुए अमित बघेल की माताजी की अंत्येष्टि में,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 4 views
    *रायपुर,,भाजपा नेता आलोक पांडे शामिल हुए अमित बघेल की माताजी की अंत्येष्टि में,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,मोदी की गारंटी लागु कराने अनियमित कर्मचारी करेंगे जंगी प्रदर्शन: गोपाल प्रसाद साहू*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 3 views
    *रायपुर,,मोदी की गारंटी लागु कराने अनियमित कर्मचारी करेंगे जंगी प्रदर्शन: गोपाल प्रसाद साहू*

    *रायपुर,नेक दिल, डीएसपी सतीश ठाकुर एव उनके साथी को बारंबार दिल से सलाम,,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 6 views
    *रायपुर,नेक दिल, डीएसपी सतीश ठाकुर एव उनके साथी को बारंबार दिल से सलाम,,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

    *रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 3 views
    *रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त*

    *राजधानी रायपुर में अपराधियों का बढ़ता ग्राफ,,चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई,,,देखे वीडियो*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 11 views
    *राजधानी रायपुर में अपराधियों का बढ़ता ग्राफ,,चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई,,,देखे वीडियो*

    You cannot copy content of this page